रोडवेज बस से गिरकर महिला घायल, परिजनों का हंगामा
मेरठ। मवाना रोड पर रोडवेज बस से उतरते समय महिला गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस रोडवेज बस व चालक को थाने ले आई।
गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरुबक्सर निवासी महिला ममता पत्नी विनोद कुमार बुधवार को ब्रह्मपुरी में किसी काम से गई थी। शाम के वक्त अपने रिश्तेदारों के साथ कसेरुबक्सर आने के लिए रोडवेज में बैठ गई। स्टॉप आने पर बस से उतरते समय वह सड़क पर गिर गई। अन्य रिश्तेदारों ने बस को रुकवा लिया। मौके पर महिला के परिजनों ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। रोडवेज बस चालक से मारपीट की कोशिश की गई। जानकारी होने पर यूपी-100 व गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस बस सहित चालक को थाने ले आई। वहीं दूसरी ओर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।