महिला के खाते से 20 हजार रुपये निकाले
बागपत। निरोजपुर गुर्जर गांव निवासी महिला मनीषा का कहना है कि उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए है। यह रकम चार बार में निकली गई है। वह जब बैंक में पहुंची और अपना एकाउंट चेक कराया तो इसका पता चला। उसने बैंक के अफसरों से शिकायत की है।