मेरठ। क्रीड़ा भारती संगठन की बैठक शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में की गई। संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें डॉ. संदीप चौधरी व मनीष कुमार महानगर उपाध्यक्ष, कपिल त्यागी महानगर मंत्री, लक्ष्मीकांत शर्मा, मोहन भारद्वाज व नरेंद्र सिंह महानगर सह मंत्री, अवनेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, श्वेता मीडिया प्रभारी, अभिमन्यु कार्यालय प्रमुख, दिगपाल, सचिन, कुलदीप, जयराज, गौरव, विश्वजीत राणा को सदस्य चुना गया। खेलों के लिए खेल प्रमुखों में खो-खो के लिए संजय सैनी, शतरंज के लिए विवेक त्यागी, एथलेटिक्स के अमित तेवतिया, फुटबॉल प्रदीप शर्मा, आत्मरक्षा के लिए सुनील कुमार और दिव्यांग खेल प्रमुख पुनीत मुलतानी को चुना गया है।