फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने नववर्ष महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष मेले का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा महानगर एवं राजवंश महिला मंच के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीनगर स्थित राजवंश भवन में नववर्ष महोत्सव मेले का आयोजन किया गया। डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने शुभारंभ किया। राजा रतन चंद्र एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से ही महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट व अन्य घरेलू वस्तुएं सहित खाने के व्यंजन के स्टॉल लगाए गए। राजवंश भवन को गांव की तरह सजाया गया। जिसमें ग्रामप्रधान डॉ मुकेश चंद्र बंसल एवं सरपंच दिनेश कुमार गोयल रहे। इस दौरान रितु केला एवं मंजू गुप्ता ने स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य संयोजिका रश्मि गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। रेखा एरन, शालिनी गुप्ता, सपना, शालू, रवि गुप्ता, अमित मांगलिक, नवीन गुप्ता, संजीव एरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें