फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब मेरठ ने बांट स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब मेरठ ने बांटे 100 स्वेटर
विज्ञापन

मेरठ। लायंस क्लब मेरठ ने अपने स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्वेटर का वितरण किया। अजय रस्तोगी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत क्लब द्वारा स्वस्थ बेटी स्वस्थ भारत को ध्यान में रखा गया है। इसके तहत सर्दी के मौसम में क्लब ने स्वेटर वितरण का अभियान चलाया हुआ है। 100 स्वेटर का वितरण भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को बांटे गए। कॉलेज के प्रबंध समिति के महेश सिंघल, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमनलता शर्मा ने क्लब का आभार व्यक्त किया। जोन चेयरपर्सन अनिल मित्तल ने बताया कि पूर्व में चर्च सिटी जूनियर हाईस्कूल में 150 स्वेटर, दिशा स्पेशल स्कूल गंगानगर में भी स्वेटर का वितरण किया गया। लोकेश अग्रवाल, डॉ. प्रवीण दुबलिश, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें