कैडेट्स ने बनाई मानव शृंखला
मेरठ। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को डीएन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने मानव शृंखला बनाकर संदेश दिया। मेजर सुनील शर्मा के नेतृत्व में कैडेट्स ने हाथों में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर घंटाघर पर मानव शृंखला बनाई। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दयानंद गुप्ता, प्रधानाचार्य सुशील सिंह, डॉ. श्रीकांत शुक्ल, संजीव शेखर प्रकाश, मोहसिन खान, नितीश, ऋचा, सपन शर्मा, शादाब, धीरज, मानसी, सिद्धार्थ, अंकुश, अनुज, सूरज, अभिजीत, प्रवीण, पंकज, शाद, सचिन, मोनू, अनिकेत आदि मौजूद रहे।