कंकरखेड़ा। योग स्पोर्ट एसोसिएशन इंडियन की ओर से एक से तीन दिसंबर तक पानीपत के एलसीआरटी विद्यालय में योग स्पोर्ट द्वितीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के 22 राज्यों से 1045 प्रतिभागियों ने भाग लिया। योग स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव व कोच ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कंकरखेड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका नमिता जैन, अनिता धमसाना ने महिला वर्ग में गोल्ड मेडल, पतंजलि योग पीठ के सहयोगी शिक्षक अशीष, सुरेंद्र पाल व मनोज ने रजत पदक हासिल किया है। मवाना से सच एकेडमी की कक्षा तीन की छात्रा श्रेष्ठा ने भी रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड में उक्त खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। बुधवार को सभी विजेताओं का रोहटा रोड स्थित साईं प्लाजा स्वागत किया गया।