पहल ने चमकाया जागृति विहार का पार्क
मेरठ। पहल एक प्रयास की ओर से जागृति विहार सेक्टर 3 के पार्क में सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने पार्क में सफाई कार्य किया। फूलों के पौधे लगाए। घास साफ करते हुए पार्क को दीवारों को पेंट किया। स्थानीय नागरिकों को सफाई का महत्व बताया। शिविर के कप्तान विदुषी, आकाश, सनी, रोहित कुमार, बसंत चौहान, शिवसूदन, अमित शर्मा आदि ने सहयोग दिया।