मेरठ। जीरो माइल पर सोमवार को पैदल जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेर लिया। लोगों की भीड़ देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले। जानकारी लगते ही सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।