मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शनिवार को ट्राई सिरीज का फाइनल खेला गया। श्रीनाथ इंजीनियरिंग स्टाफ ने पॉलीटेक्निक के छात्रों की टीम को 73 रनों से हराकर सिरीज पर कब्जा जमाया। इंजीनियरिंग टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में पॉलीटेक्निक की टीम 17.2 ओवर में 114 रन ही बना सकी। दोनों टीमों से मनोज गुप्ता ने पांच, दुर्गेश ने तीन, अक्षय ने तीन और गगन ने दो विकेट लिए। एकेडमी के कोच दीपक सिद्धू, चेयरमैन प्राची गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान शैली, शिवानी, निधि, नेहा, स्वाति, पंकज, संदीप, अनुज, सम्राट, गगन, बादल, सुशांत आदि मौजूद रहे।