मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सम्राट होटल के पास एक युवक नाले के बराबर मे बैठा था। ज्यादा नशे में होने के कारण युवक 6 फीट गहरे नाले में गिर गया। पास ही में सड़क पर खड़े ब्रहमपुरी निवासी शोभित और मनीष ने जब युवक को गिरते देखा तो दोनों बिना अपनी जान की परवाह किये उसे बचाने के लिये नाले में कूद पड़े। बामुश्किल युवक को नाले से बाहर निकाला। युवक ठीक से अपना नाम भी नही बता पा रहा था। मनीष और शोभित ने टीपी नगर एसओ को फोन किया और घटना की जानकारी दी।