मेरठ। आरटीओ ने डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन में चले अभियान के तहत 50 डग्गामार वाहनों को बंद किया जा चुका है। डग्गामार बसें और अन्य वाहन कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से सड़कों पर उतरने लगे हैं। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने आरटीओ को संयुक्त टीम बनाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर आरटीओ की टीम पिछले चार दिन से दिल्ली, हापुड़ व गढ़ रोड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही है। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि टीम द्वारा छोटे-बड़े 50 डग्गामार वाहनों को पकड़कर थानों में सीज किया जा चुका है। थाने में पुलिस सीज वाहन को थाने में रखने में आनाकानी करते हैं। इसकी जानकारी एसएसपी को दी जाएगी।