शिविर में 282 मरीजों का किया परीक्षण
मेरठ। शिवपुरम दिल्ली रोड स्थित एसवीएन इंटर कॉलेज में शिफा सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों की टीम द्वारा 282 मरीजों का परीक्षण किया और जांच के दौरान आपरेशन के लिए 38 मरीजों का चयन किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहूर हैदर जैदी, मीनू अग्रवाल, सुनीता गर्ग, कृष्णा शर्मा, मोहम्मद अली, नरेश कश्यप, शिव शंकर शुक्ला, मो. नजीर आदि रहे।