वहलना में भागवत कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर । कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रों के उपलक्ष्य में पंडित नरेंद्र शास्त्री जी के सानिध्य में भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। भक्तों ने भागवत कथा के साथ ही नवरात्रों के दिनों में माता रानी का गुणगान किया। इस दौरान माता रानी के भजन भी सुनाए गए। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओँ ने प्रवचन सुने।