देह व्यापार में चार गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा। सीओ रामानंद कुशवाहा को रविवार को शिकायत मिली बिनौली रोड स्थित न्यू राम नगर में अवैध देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ संबंधित मकान में छापा मारा तो वहां दो महिला और दो पुरुष मिले। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई और उनसे सीओ ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ में जानकारी मिली मोहल्ले में काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। सीओ ने बताया पकड़े गए लोगों में सतेंद्र निवासी एलम जनपद शामली, संजीव निवासी खामपुर के रहने वाले हैं। जबकि पकड़ी गई महिला मेरठ जनपद की रहने वाली है और हाल में वे लोनी जनपद गाजियाबाद में रह रही है। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने दोनों महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजा। सूत्रों के अनुसार सेक्स रैकेट के पकड़े जाने पर पूरी रात नेताओं की सिफारिश पुलिस पर आती रही, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ भी करने से इंकार कर दिया।