स्कूल में चिकित्सा कैंप का आयोजन
मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा की ओर से ब्रह्मपुरी स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरके गर्ग ने टीम के साथ स्कूल के सभी बच्चों और अन्य रोगियों का हेल्थ चेकअप किया। योग शाखा के प्रांतीय चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, संरक्षक महेंद्र पाल गुप्ता, अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद गुप्ता, कैलाश चंद के अलावा महिला संयोजिका नीलम गोयल, आशीष जैन एवं पीडी शर्मा का योगदान रहा।