कचहरी की सुरक्षा का जायजा लिया
मेरठ। कचहरी में सुरक्षा कमेटी के सदस्य सिविल जज (सीडि) प्रकाश तिवारी, अपर जिला जज विनय द्विवेदी, महामंत्री प्रबोध शर्मा ने बुधवार को सीओ और इंस्पेक्टर सिविल लाइन के साथ कचहरी की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कचहरी में बाहरी तत्वों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद किए जाने का प्रयास किया जाएगा। वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाएगी।