शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
बागपत। कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच पुलिस कर्मियों को रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इसमें ओमबीर ढाका, कलीम, ओमबीर तोमर, राशिद, विक्रम पांचाल, रोहित जैन, अंशराज ढाका, इकबाल, अनिरूद्ध शर्मा, संदीप चौधरी मौजूद रहे।