मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कुलविंदर सिंह की जीत पर कोरी समाज सेवा समिति ने हर्ष व्यक्त किया है। समिति के पदाधिकारियों, बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के महानगर कार्यकर्ताओं ने अनूप नगर फाजलपुर में नुक्कड़ सभा आयोजित की। सभा में प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जगदीश गागट कुंवरपाल, ऋषिपाल, सुरेंद्र पाल, श्याम सिंह चौहान, आरपी सिंह, अरविंद सरोहा, गोपाल सिंह, राकेश कोरी, जयप्रकाश, बाबूराम कोरी आदि मौजूद रहे।