होटल एलब्रिस्टा समेत कई अवैध निर्माण सील
मेरठ। बुधवार को एमडीए की टीम ने विभिन्न स्थानों पर सील लगाई। जोनल अधिकारी जोन ए करनवीर सिंह ने शताब्दी नगर में पैठ वाली डिवाइडर रोड पर स्थित रामदत्त शर्मा द्वारा बनाए गए होटल एलब्रिस्टा पर सील लगा दी। इस मौके पर अवर अभियंता प्रमोद कुमार, शिवकुंवर, अविनाश, राकेश अजय गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर, जोनल बी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने श्रद्घापुरी फेज टू में लगे अवैध मोबाइल टावर का कनेक्शन काटकर मीटर बॉक्स को सील कर दिया।