मेरठ। मेरठ क्लीन संस्था के सदस्यों ने रविवार को कोऑपरेटिव बैंक कचहरी के पास सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्यों अमित कुमार अग्रवाल, आदित्य जैन, अभिजीत दूबे, सीपी यादव, रोहित गोयल, पल्लव गर्ग, सुधीर भल्ला, संजय सोम, मनोज कुमार, मोहन लाल वर्मा, अंकित राणा, नितेष भाटी, आर्यन नदीम, विपुल, सुभाष, आलोक कुमार, असल, सचिन शाक्य, नीरजकांत मिश्रा आदि ने बैंक से त्यागी हॉस्टल तक जहां सफाई की, वहीं कूड़े के ढेर कूड़ा घर तक पहुंचाए। इस दौरान स्थानीय लोगों को अपने आवास और संस्थान के सामने स्वयं सफाई करने की शपथ भी दिलायी गयी।