फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम आठ व नौचंदी पांच घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सर्दी के मौसम में लेट हुई संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही है। रविवार को संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से आठ घंटे देरी से शाम करीब पौने तीन बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। नौचंदी निर्धारित आगमन समय से पांच घंटे देरी से दोपहर करीब एक बजे आई। दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ट्रैक दोहरीकरण के चलते पहले से ही दर्जनों ट्रेन रद चल रही हैं और दर्जनों ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर वाया दिल्ली-शामली-टपरी चलाया जा रहा है। ट्रेनों के नहीं चलने से एक सप्ताह से दिल्ली-सहारनपुर रेलवे सेक्शन के यात्रियों को पहले से ही दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें