सर्वहित संस्था और डाजलिंग दिवास में बृहस्पतिवार को सावन महोत्सव एवं वृक्ष भंडारा का आयोजन किया
मेरठ। सर्वहित संस्था ने सावन महोत्सव एवं वृक्ष भंडारा आयोजित किया। मुख्य अतिथि डीएफओ वंदना फोगाट, चेतनानंद, डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर और देवेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्ष डॉ. मधु वत्स ने बताया कि नृत्य, संगीत और मस्ती के साथ वृक्ष लगाने भी आवश्यक हैं। इस दौरान 200 वृक्षों का भंडारा लगाया गया। संगीत व नृत्य के कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रस्तुति दी। संवाद