एनवायरमेंट क्लब द्वारा वन विभाग के सहयोग से संजयवन में 11वां स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब एवं वन विभाग के सहयोग से संजय वन में 11वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों ने संजय वन के पैदल मार्ग पर प्लास्टिक का कचरा साफ किया। इस दौरान टीम ने पेड़ों के पास से, वन में लगी बैठने की बेंचों के आसपास से प्लास्टिक की बोतलें, ढक्कन, प्लास्टिक की पन्नी, कांच की बोतलें, चिप्स के पैकेट साफ किए। स्वच्छता अभियान में करीब 20 किलो प्लास्टिक कूड़ा साफ किया गया। अंत में सभी ने प्लास्टिक बहिष्कार व स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छता अभियान में क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, प्रियांशु, सचिन, वंश, हिमांशु रावत, अनमोल, मयंक टमटा, पंकज, अरमान, आरूष आदि मौजूद रहे। संवाद