मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बनाया पीठासीन अधिकारी
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। जबकि नियमत: इमरजेंसी में लगे चिकित्सकों की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज केप्राचार्य क्लास वन अफसर हैं, फिर भी उन्हें मजिस्ट्रेट न बनाकर पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला शासन तक पहुंचा है, जहां से इस पर आपत्ति जताई गई है। वहीं, इस संबंध में प्राचार्य ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। बता दें कि यह पहली बार है जब किसी क्लास वन ऑफिसर को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।