फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती डेंटल कॉलेज में हुई कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तुरंत इलाज देकर बचाया जा सकता है जीवन
विज्ञापन

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेंटल कॉलेज में चल रही चार दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एयर वे मैनेजमेंट कार्यशाला का समापन हो गया। इंटरनेशनल ट्रामा केयर हैदराबाद से आए डॉ. आनंद, डॉ. सुब्रमन्यम, डॉ. चैतन्य की टीम ने कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकाल के समय मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एयर वे मैनेजमेंट के तहत तुरंत इलाज देकर मरीज का जीवन बचाना मुख्य उद्देश्य है। इसके अंतर्गत मरीज को शारीरिक सपोर्ट दी जाती है, जिसमें सांस देना, बेहोश होने पर या दिल की धड़कन रुक जाने पर चेस्ट कम्प्रेशर देना है। कार्यशाला में 108 डाक्टरों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षा डॉ. विनीता निखिल ने आयोजन पर बधाई दी। डॉ. सुशांत भटनागर, डॉ. प्रजेश दुबे, डॉ. कुनाल मारवा, डॉ. शिवानी, डॉ. योशिता, डॉ. हारुन, डॉ. शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें