छात्राओं को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
- आरजी पीजी कॉलेज में हुआ अतिथि व्याख्यान
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में शनिवार को पर्यावरण क्लब की ओर से अतिथि व्याख्यान हुआ। छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। आयोजन के मुख्य वक्ता गिरीश शुक्ला ने छात्राओं को पर्यावरण व जल संरक्षण के बारे में बताया। वाटर हार्वेस्टिंग की भी जानकारी दी। संयोजन शुभम त्यागी व आरती शर्मा का रहा। स्टाफ ने सहयोग दिया।