फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचायत घर मे रखरखाव का अभाव ।

विज्ञापन
विज्ञापन
बौन्द्रा । गांव सालौर रसूल पनाह का पंचायतघर बदहाल है। इसमें रखरखाव के अभाव में घास उग गई है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सरकार ने लाखों रुपये कि लागत से बनाया पंचायतघर बदहाल हो चुका है। किला परीक्षितगढ़ का यह गांव लोहिया गांव में शामिल होने बाद भी यहां विकास कार्यों को तवज्जो नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है। वहीं, पंचायतघर भी खस्ताहाल है। सालों से पंचायतघर की रंगाई-पुताई भी नहीं कि गई और दरवाजे गल चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिव आज तक पंचायत घर में नहीं बैठे हैं। प्रस्ताव पास कराने के लिए पंचायतघर पर कोई बैठक भी नहीं बुलाई गई है। ग्राम सचिव के नहीं मिलने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान से बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही पंचायतघर में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें