खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज की ओर से गांव पीपलीखेड़ा में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराया गया है। इसका बृहस्पतिवार को मेरठ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दयानंद गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष गुप्ता एवं पीलपीखेड़ा ग्राम प्रधान समेत सभी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर अस्पताल के सभी ट्रस्टी भी मौजूद रहे। उद्घाटन से पूर्व अस्पताल में हवन पूजन कराया गया। इस दौरान बताया कि इस अस्पताल में मल, मूत्र, खून, आंखें, प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग समेत सभी की जांच एवं इलाज किया जाएगा। इस ग्रामीण अंचल में अस्पताल की आवश्यकता थी। गांव पीलपीखेड़ा, आड, बिजौली समेत करीब दर्जनभर गांवों के लोगों को यहां समय से इलाज मिल सकता है। इस मौके पर डॉ. ओपी अग्रवाल, डॉ. हिमानी अग्रवाल, डॉ. शिवानी, मनोज गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी दास, महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. सुधांशु, डॉ. शुभा, डॉ. अलका दीक्षित, डाू. अक्षय शर्मा, डॉ. प्रवीण अरोड़ा, डॉ. अजय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।