ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेरठ। खरखौदा निवासी रमेश मंगलवार दोपहर बाइक से बागपत रोड पर अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। जैसे ही युवक एल ब्लॉक तिराहे से आगे पहुंच तो पीछे से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान युवक बाइक से घिसटता हुआ सड़क पर जा गिरा। मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना कि पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।