चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में पूर्वी यमुना नहर स्थित दलदल में एक गाय फंस गई। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो दर्जनों संख्या में लोग पहुंचे। चौकी इंचार्ज जबर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से गाय को बाहर निकाला।