अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा निवासी सुखबीर जैन का 77 वर्ष की उम्र में निधन होगा। उन्होंने मरने से पूर्व अपनी आंखें दान की थी। निधन की सूचना पर लायन अभिमन्यु गुप्ता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मेरठ के सुभारती हॉस्पिटल से डॉक्टरों की टीम पहुंची और प्रक्रिया को पूरा कर कार्रवाई की। उनकी आंखों से दो लोगों की जिंदगी में उजाला होगा।