फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कीड़ा प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का मेें मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ भास्कर दत्त शर्मा, एबीएसए विनोद वर्मा व प्रधानाचार्य हारूण अली मनव्वर ने किया। हारूण अली ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का ने क्रिकेट मैच मेें पूर्व माध्यमिक विद्यालय इदरीशपुर को फाइनल मेें हराया, जबकि सीनियर वर्ग कबड्डी में बड़का को ईदरीशपुर ने हराया। इसके अलावा 100 मी, 200 मी दौड़, ऊंची कूद, खो-खो में भी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल बड़का की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को एबीएसए विनोद वर्मा व प्रधानाचार्य हारूण अली मनव्वर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। अश्वनी सिंह, राजीव दांगी, पंकज, वरूण तोमर, इस्लाम प्रधान, इंद्रपाल, संतोष, रश्मि, रूबी पंवार, रणवीर, समेर अहमद, सोदान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें