कंकरखेड़ा। सरधना चौपले से सवारियों से भरा एक टेंपो शुक्रवार शाम बागपत चौपले की तरफ जा रहा था। हाईवे स्थित दायमपुर चौपले पर एक फॉरच्यूनर कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया और उसमें सवार सनी पुत्र पप्पू, अजय पुत्र भरत सिंह निवासी गांव अरनावली, मानव शर्मा पुत्र राम कुमार निवासी जानी खुर्द, सतीश कुमार, महेशपाल समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद मौके से भाग रहे कार चालक को समाज सेवी दुष्यंत रोहटा सहित दर्जनों लोगों ने रोहटा रोड पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।