छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव में स्थित साधन सहकारी समिति के मुख्य द्वार के सामने कच्चा नाला खोदे जाने से किसानों को भारी परेशानी जूझना पड़ रहा है। पक्का नाला बनवाकर गेट के सामने पुलिया बनवाने की मांग की है। सोसायटी के सचिव सहित अन्य कर्मचारियों ने नाले के ऊपर से रास्ता बनवाने का प्रयास किया, लेकिन नाला कच्चा होने के कारण सफलता नहीं मिली। सुरेंद्र, सलीम, दानिश, राजकुमार, जितेंद्र, विकास निर्माण की मांग की। उधर, कुरड़ी गांव की प्रधान के पति रविंद्र कुमार बताया कि पहले नाले का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद ही नाला बनवाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो