मजबूरी नहीं, जरूरी है स्तनपान
मेरठ। विश्व स्तनपान सप्ताह के आखिरी दिन मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जबकि एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने रैली निकाली। वह नारे भी लगा रहे थे कि ‘स्तनपान मजबूरी नहीं, जरूरी है।’ रैली कॉलेज से होती हुई एफएसडीए केसामने से नई इमरजेंसी और वहां से पुरानी बिल्डिंग के पास होती हुई वापस प्रिंसिपल कार्यालय वाली बिल्डिंग के पास जाकर संपन्न हुई। नुक्कड़ नाटक कर बताया गया कि स्तनपान क्यों जरूरी है। इसमें कई नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने अभिनय किया। विश्व स्तनपान अभियान के विषय में भी बताया गया कि इसका उद्देश्य जागरूक करना है।