योग शिक्षिका डॉ. अनीता राठौर सम्मानित
मेरठ। शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ के सेंटर फ ॉर योगा एंड रिसर्च की विभागाध्यक्षा डॉ. अनीता राठौर को योग शिक्षिका सम्मान से नवाजा गया। 22 जुलाई को आयुष मंत्रालय की ओर से दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह व एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। संगेाष्ठी में अंतरराष्ट्रीय नेचरोपैथी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत बिरादर तथा डॉ. डीएन शर्मा मेंबर साइंटिफि क एडवाइजरी कमेटी, आयुष मंत्रालय भारत सरकारए ने डॉ. अनीता राठौर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय नेचरोपैथ आर्गेनाइजेशन की तरफ से मेरठ जिले का योग का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। शोभित विवि के स्टाफ व मित्रों ने बधाई दी।