फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की हड़ताल समाप्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने की हड़ताल समाप्त करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की देशव्यापी हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए संयुक्त व्यापार संघ के बैनर तले व्यापारी डीएम कार्यालय पहुंचे और हड़ताल समाप्त कराने की मांग की। संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल चल रही है, लंबे समय तक हड़ताल चलने पर बाजारों में विभिन्न प्रकार के सामान की कमी होने लगेगी और कांवड़ यात्रा की वजह से आने वाले समय में 7-8 दिन तक रास्ते बंद हो जाएंगे। जिससे खाने पीने की आवश्यक वस्तुओं के लिए हाहाकार मचेगा। व्यापारियों ने डीएम से मांग की है कि ट्रांसपोटरों की हड़ताल को जनहित में समाप्त कराने का प्रयास करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारी नीरज मित्तल, विजय आनंद, मनीष शर्मा, विपुल सिंघल, दीपक गांधी, प्रवीन चन्योटी, देवी चरण, राजकुमार बंटी, नवीन शर्मा, रोहित कपूर, सरदार खेता सिंह, अतुल शर्मा, सुभाष, रविकांत राठी, राजन गुप्ता, अशोक शर्मा, अनुज, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें