फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्न दाखिल करने की तकनीकी समस्याओं का किया निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए रविवार को गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ‘वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में व्यापारी पहुंचे। उत्तर प्रदेश शासन एवं वाणिज्य कर मुख्यालय लखनऊ द्वारा व्यापारियों को जीएसटीएन के अंतर्गत रिटर्न दाखिल करने एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया। कैंप का उद्घाटन वाणिज्य कर खंड-13 मेरठ के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह द्वारा किया गया। डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने कहा कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहता है। वाणिज्य कर अधिकारी रजनीश कुमार शुक्ला ने व्यापारियों के रिटर्न दाखिल करने एवं ई-वे बिल के बारे में विस्तार से बताया। प्रशासनिक अधिकारी राजेश जोशी, प्रधान सहायक ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, शिवम चौधरी, अरुण कुमार, संजीत कुमार, दीपक वर्मा, ईश्वर चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें