लेडीज क्लब का हुआ अधिष्ठापन समारोह
मेरठ। आईएमए हॉल में बुधवार शाम को लेडीज क्लब का अधिष्ठापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में क्लब की बागडोर नवागत क्लब अध्यक्ष कविता वासवानी को सौंपी गई। वरिष्ठ सदस्य सत्या त्यागी ने सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष कविता वासवानी, सचिव कीर्ति गुप्ता, संपादिका शशि सिंघल, उपाध्यक्ष माधुरी गर्ग, कोषाध्यक्ष कनिका तोमर, सहसचिव प्रीति जैन, सहसंपादिका मधु विरमानी, मधु अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, दया कपूर, कमलेश, मंजू, ममता, निगम, मिथलेश, शिखा, पूनम और मधु ने शपथ ली। नवनिर्वाचित सदस्यों ने पुरानी सदस्यों को उपहार दिए। क्लब की पत्रिका दर्पण का विमोचन किया गया।