फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में रालोद का कलक्ट्रेट घेराव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कलक्ट्रेट घेरेगा रालोद
विज्ञापन

मेरठ। ग्रामीण बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद आज कलक्ट्रेट का घेराव करेगा। प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से देहात की बिजली दरें दोगुनी कर दी है। 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वादा भी सरकार ने पूरा नहीं किया है। प्रदेश की चीनी मिलों पर 11 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया चल रहा है। रालोद किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगा। बुधवार को पूरे प्रदेश में दोनों मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पूरे महीने गांवों में पोल खोल हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा। अगस्त माह में प्रदेश के सभी बिजलीघरों का घेराव कर तालाबंदी की जानी है। बुधवार को सभी कार्यकर्ता सुबह दस बजे चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा होंगे। इसके बाद यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट कूच करेंगे। यहां धरना प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को मांग ज्ञापन सौंपा जाएगा।


खास बातें:
- ग्रामीण बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना बकाया भुगतान को लेकर होगा कलक्ट्रेट पर धरना
- पूरे महीने चलेगा जनजागरूक अभियान, अगले महीने बिजलीघरों का होगा घेराव व तालाबंदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें