पादरी का पुतला फूंका
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के एक चर्च के पादरी का दीपक जोशी के नेतृत्व में सीसीएसयू के गेट पर पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि भोले लोगों को लालच व गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा है। ऐसे पादरी को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। पुतला दहन के समय अभिषेक गहलौत, मयंक कौशिक, अंकुर गौड़, कमल जोशी, अंकुश गर्ग, शुभम गुप्ता, मनीष, हर्षित भारद्वाज, शशांक, हर्षित गुप्ता, सुमित, सचिन अधाना, ललित शर्मा, सौरभ शर्मा, एके शर्मा व देव हरित आदि मौजूद रहे।