अमीनगर सराय ()। कस्बा सराय स्थित 132 केवीए के बिजलीघर पर लुहारा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आठ दिनों से लुहारा के दलित मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फुंकने से लगभग 70 परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली न आने के कारण गर्मी से लोग बिलबिला गए हैं। कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने कहा यदि बुधवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो बिजलीघर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इसमें बबीता, बबली, अंजू, रीना, फूलवती, राजेंद्री, सुशील, रमेश, पूनम, रामवती, अमरवती, लीलू प्रधान, संदीप, मनोज, तेजपाल, राजीव मौजूद रहे। ब्यूरो