फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन नहीं कराने वाले पावरलूम उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सब्सिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन नहीं कराने वाले पावरलूम बुनकरों को नहीं मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन

मेरठ। जो भी पावरलूम बुनकर अपना सत्यापन नहीं कराएगा वह डीबीटी योजना के अंतर्गत सब्सिडी का हकदार नहीं होगा। यह बातें यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीवीवीएनएल की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि डीबीटी योजना के अंतर्गत पावरलूम बुनकरों का सत्यापन कार्य विद्युत कर्मचारियों के साथ बुनकर विभाग संयुक्त रूप से करेगा जिससे पात्र बुनकर को ही सब्सिडी हासिल हो सके। आलोक कुमार ने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत गांव व मजरों के पूर्ण संतृप्त नहीं होने पर संबंधित नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में मॉस रेड अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान में और तेजी लाने को कहा। साथ ही पकड़े गए बिजली चोरी प्रकरणों को वेब पोर्टल पर अपलोड़ करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में कंज्यूमर टर्न अप रेश्यो बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए। कंपनी के निदेशकों के अलावा मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता शामिल रहे।

खास बातें:
यूपीपीसीएल चेयरमैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की पीवीवीएनएल की समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें