फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

267 बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
267 बच्चों और 65 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
मेरठ। विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 31 सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें शून्य से दो साल तक के 267 बच्चों और 65 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में शाम को समीक्षा बैठक की गई। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रजत गर्ग, प्रवीन कौशिक, सचिन कुमार और बब्बन शुक्ल उपस्थित रहे। यह अभियान 25 मई तक चलेगा। मंगलवार को भावनपुर ब्लाक के राली चौहान गांव में आंबेडकर भवन में आयोजित टीकाकरण सत्र का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें