बैंक सुविधाओं की जानकारी दी
देवबंद। इलाहाबाद बैंक में आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक पीयूष भारद्वाज ने बताया कि इलाहाबाद बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहा है। इस दौरान विभिन्न तरह के खातों से लेकर ऋण एवं अन्य सेवाओं के बारे में बताया गया। गोष्ठी में अंकित शर्मा, पदम सिंह, योगेश बडाला, अभिषेक त्यागी आदि रहे।