फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीओसी को दी विदाई, मई में आएंगे नपए कमांडर

विज्ञापन
विज्ञापन
के. मनमीत सिंह को दी विदाई
विज्ञापन

मेरठ। शनिवार को आर्मी वेटरेंस नोड में पश्चिमी यूपी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के. मनमीत सिंह को विदाई दी गई। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक मेजर जनरल कर्ण सिंह सोलंकी ने कहा कि पश्चिमी यूपी सब एरिया कमांडर के तौर पर मेजर जनरल के. मनमीत सिंह के तीन साल के कार्यकाल में कैंट क्षेत्र की सुरक्षा और निर्माण कार्यों में तेजी आई। उत्कृष्ट कार्यों के लिए 26 जनवरी को उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर सुशील मान, कर्नल भरत डबराल, (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर रणवीर सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मेजर राजपाल सिंह, कर्नल आरएस मलिक, मेजर पीएस वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस ढाका, रिसलदार मेजर शीशपाल सिंह मौजूद रहे। बता दें कि मेजर जनरल के. मनमीत सिंह के स्थान पर अंडमान और निकोबार से नए कमांडर के तौर पर मेजर जनरल सांई मई महीने के पहले सप्ताह में चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें