खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को शाम छह बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा पुलिस बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के लिए खेकड़ा के बाजार में पहुंचे। उन्होंने पैदल पेट्रोलिंग कर सभी दुकानदारों एवं राहगीरों को मार्गों पर वाहन न खड़ा करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने मार्गों पर आने जाने वाहनों की चेकिंग भी कराई और वाहन चालकों को नियम के पालन करने को कहा।