अतिक्रमण करने वालों को नोटिस
गंगानगर। मवाना रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले प्रतिष्ठित दुकानदारों को नोटिस भेजा है। गंगानगर में डिफेंस कालोनी व थाने के आसपास शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। जिसको लेकर गंगानगर वासियों ने थाने में दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को नोटिस थमाया है। तीन दिन में जवाब देने की बात कही गई है। वहीं नोटिस की एक प्रतिलिपि एमडीए व नगर निगम को भेजी गई है। एसओ दिनेशचंद के अनुसार नोटिस का जवाब नहीं देने वाले दुकानदारों पर न्यायालय को रिपोर्ट भेजकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें:
थाने के आसपास दुकानदारों ने किया है अतिक्रमण