जानलेवा हमले में चार आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम में शनिवार को हनुमान जयंती के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें चार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शनिवार को माधवपुरम में हनुमान जयंती के दौरान प्रसाद वितरित कर रहे जतिन और सोनू पर सरधना निवासी मूसा आदि ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने मामले में आरोपी मूसा, परवेज, हमसब और अमजद निवासी पिठलौकर सरधना को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।